फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Looting, killing at resisting shopper

लूटपाट का विरोध करने पर दुकानदार की हत्या

Sun, 15 May 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 15 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Looting, killing at resisting shopper
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
झिंझाना। दुकान बंद कर गांव लौट रहे दो दुकानदारों से बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने एक दुकानदार को गोली मार दी और दूसरे को तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल व्यापारी ने शामली से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वारदात को लेकर गुस्साए ग्रामीणों ने मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन किया। देर रात तक हंगामा चलता रहा, पुलिस अधिकारी ग्रामीणों को समझाने में जुटे रहे। 
विज्ञापन


 गांव वेदखेड़ी निवासी सतपाल सैनी की कस्बे में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करता है। उसके पड़ोस में ही गांव के मुकेश की भी दुकान है। शनिवार रात करीब आठ बजे सतपाल व मुकेश बाइक से गांव लौट रहे थे। जब वह वेदखेड़ी तिराहे के पास पहुंचे, तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। सतपाल के पास एक थैला भी था। बदमाशों ने वह थैला छीनने की कोशिश की, तो सतपाल ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर बदमाशों ने उसके मुंह पर सटाकर गोली चला दी। जिससे सतपाल वहीं गिर पड़ा। इस दौरान बदमाशों ने उसके साथी मुकेश को भी तमंचे की बटों से पीटकर घायल कर दिया। जिसके बाद बदमाश भाग निकले। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। घायल दुकानदार सतपाल को शामली के निजी अस्पताल लेकर आए। सतपाल की गंभीर हालत को देखकर चिकित्सक ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।

इसके बाद एंबुलेंस से मेरठ ले जाया गया, मगर उनकी रास्ते में ही मौत हो गई । उधर, घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बीपी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका विरोध किया और हंगामा करते हुए मेरठ करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया।


बाद में एडिशनल एसपी अनिल झा, सीओ निशांक शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग जाम खोलने को राजी नहीं हुए। ग्रामीणों का आरोप था कि कई बार घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस गश्त नहीं करती है। देर रात तक हाइवे पर जाम लगाकर हंगामा प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed