{"_id":"2b35a80e2a006844b25fd27634cd2b15","slug":"kiwana-tried-to-rob-the-booth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किवाना में बूथ लूटने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किवाना में बूथ लूटने की कोशिश
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sun, 06 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव किवाना में बूथ लूटने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपियों ने पीठासीन अधिकारी से मारपीट भी की। छीना झपटी में छह बैलेट पेपर फट भी गए। मतदान केंद्र के बाहर हवाई फायरिंग भी की गई। हालांकि अफसरों ने फायरिंग की जानकारी से इंकार किया है। घटना के कारण करीब आधा घंटा तक मतदान बाधित रहा। मामले में पीठासीन अधिकारी ने अज्ञात 50-60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विकास खंड के गांव किवाना में शनिवार को बूथ संख्या 103 कश्यप कालू बाबा चौपाल पर गांव का मतदान केंद्र बना था। अपराह्न करीब तीन बजे गांव में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में मारपीट हो गई। इसके बाद करीब 50-60 लोग दीवार फांदकर मतदान केंद्र में घुस आए। पीठासीन अधिकारी राजकुमार के अनुसार लोगों ने बैलेट पेपर लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई।
छीना झपटी में छह बैलेट पेपर फट भी गए। सूचना पर एएसपी वीके मिश्रा, एडीएम भरत पांडे पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। लाठीचार्ज कर पुलिस ने ग्रामीणों को दौड़ा लिया। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। मामले में पीठासीन अधिकारी राजकुमार की ओर से अज्ञात 50-60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
एएसपी वीके मिश्रा का कहना है कि गांव में कुछ लोगों ने बूथ लूटने की कोशिश की थी, जिसे पीठासीन अधिकारी और पुलिस प्रशासन की सतर्कता से बच गया। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।