फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kidnap boy transactions in dispute

लेनदेन के विवाद में युवक काे अगवा किया

Fri, 19 Aug 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 19 Aug 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kidnap boy transactions in dispute
अपहरण - फोटो : फाइल फोटो
शामली। लेनदेन के विवाद को लेकर तीन युवकों ने तहसील गेट के पास से एक युवक को अगवा कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद युवक को छोड़ दिया गया। पुलिस ने मामले में दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


झिंझाना क्षेत्र के गांव सेवापुर निवासी आनंद शुगर मिल से निकलने वाली मैली की ठेकेदारी करता है। गांव टपराना के कुछ युवकों से उसका लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जब आनंद शामली तहसील में किसी कार्य से गया था, तो तहसील गेट के पास मिले तीन युवकों ने आतंकित करके उसको अगवा कर लिया। इसकी सूचना परिजनों को मिली, तो परिजनों ने आनंद को तलाश किया। 
विज्ञापन


काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष एमएस गिल का कहना है कि आनंद का रुपयों के लेनदेन का विवाद है, उसका अपहरण नहीं हुआ। उसको जबरन अपने साथ ले जाने वाले दो युवकों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed