फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kamal was sought from extortion

कमल से मांगी गई थी रंगदारी

Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 22 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Kamal was sought from extortion
extortion - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  मेडिकल एजेंसी संचालक से करीब चार माह पूर्व दस लाख की रंगदारी फोन से मांगी गई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें पुलिस ने खुलासा करते हुए चार लोगों को जेल भेज दिया था। अभी कुछ दिन पूर्व भी व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी, जिसमें पुलिस द्वारा आज तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था। 
विज्ञापन


फिलहाल बाजार में अस्थाई चौकी  
व्यापारियों की मांग पर कप्तान विजय भूषण कहा कि हालांकि यहां फोर्स की कमी है, लेकिन फिर भी तत्काल रूप से अस्थाई चौकी के आदेश दिए गए। पालिका बाजार में फिलहाल चार सिपाही और एक दरोगा की तैनाती की जा रही है। इसी के आधार पर वहां पर सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


नेताओं ने कसे व्यापारियों पर तंज
व्यापारी पर गोली चलने के विरोध में धरने पर बैठे व्यापारियों ने अपराध का राजनीतिकरण होने पर रोष बताया। कहा कि नेता अपराधियों का संरक्षण करते हैं यहीं कारण है कि उनका हौसला बढ़ता है। व्यापारियों ने किसी का नाम नहीं लेते हुए कहा कि यदि हम बदमाशों को पकड़वाते हैं तो नेता उन्हें बाहर निकलवा देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा देने से कर दिया गया था मना 
रंगदारी मांगे जाने के बाद से कमल द्वारा पुलिस से सुरक्षा मांगी गई थी, आरोप है कि पुलिस द्वारा इस मामले में सुरक्षा देने से मना कर दिया गया था। तब से वह अपनी सुरक्षा के प्रति लगातार चिंतित था, यदि सुरक्षा मिल जाती तो शायद मंगलवार को जो घटना घटती वह नहीं घटती।


अवैध वसूली का मुद्दा उठाया
जाम के दौरान धरने पर बैठे व्यापारियों ने पुलिस-प्रशासन को जमकर कोसा। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस का ध्यान क्राइम रोकने पर नहीं बल्कि जगह-जगह  वसूली करना है। यदि पुलिस का ध्यान इनसे अलग हटे तो ही क्राइम की ओर ध्यान लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed