फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana firing at the residence of Chairman

कैराना चेयरमैन के आवास पर फायरिंग

Thu, 18 Aug 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 18 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Kairana firing at the residence of Chairman
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। नगर पालिका परिषद चेयरमैन के आवास पर बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। इस हमले की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तथा सीओ व कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।   चेयरमैन कुछ देर पहले ही वहां से उठकर गए थे। 
विज्ञापन


बुधवार सांय साढे़ 4 बजे मोहल्ला दरबार कला स्थित नगर पालिका चेयरमैन राशिद अली के आवास पर बाहर लॉन में उनका नौकर इरफान निवासी इकरामपुरा बैठा हुआ जनता के आधार कार्ड का काम कर रहा था। उसी दौरान बैठक से चेयरमैन राशिद अली पालिका कार्यालय से आकर एक मौत में शरीक होने चले गये। इसी बीच पानीपत रोड की ओर से बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आए तथा बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने चेयरमैन की बैठक में पिस्टल से फायर कर दिया।
विज्ञापन


गोली कमरे की शीशा तोड़ते हुए निकल गई। बदमाशों ने इसके बाद दूसरा फायर किया। गोली इरफान के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गये। बाद में आवास पर मौजूद लोग घायल इरफान को शामली नर्सिंग होम ले गए। चेयरमैन के आवास पर फायरिंग होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया तथा मौके पर समर्थकों की भीड़ जमा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायरिंग की सूचना पर चेयरमैन राशिद अली अपने आवास पर पहुंचे। बाद में सीओ भूषण वर्मा व कोतवाली प्रभारी एपी भारद्वाज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तथा चेयरमैन राशिद अली से बंद कमरे में बात की। कोतवाली  प्रभारी एपी भारद्वाज ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

चेयरमैन की हत्या की थी साजिश्‌ा?
बदमाशों को पता था कि चेयरमैन राशिद अली चार बजे के बाद पालिका कार्यालय से अपने आवास पर आते हैं। जिसके  चलते बदमाशों ने साढे़ चार बजे हमला किया, लेकिन चेयरमैन  की किस्मत ने उनका साथ दिया। क्राइम सीन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि बदमाश उनकी हत्या करने ही आए थे। 

कैराना की जनता के लिए मैने हमेशा काम किया है और करता रहूंगा, क्योंकि जनता ने ही मुझको चेयरमैन बनाया है। शायद इसी से खिन्न होकर किसी ने हमला किया है -मो. राशिद, चेयरमैन कैराना 

घटना प्रकाश में आई है, जांच की जा रही है, सीसीटीवी फुटेज का          भी सहारा लिया जा रहा है, जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर          लिया जाएगा -भूषण वर्मा, सीओ कैराना 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed