फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   No trace found of teenager missing for eight days.

Meerut News: आठ दिन से लापता किशोर का नहीं लगा सुराग

Wed, 09 Sep 2026 09:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:51 PM IST
विज्ञापन
No trace found of teenager missing for eight days.
- पीड़ित परिवार ने एसएसपी से लगाई गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र से आठ दिन से लापता चल रहा 14 वर्षीय किशोर का पता नहीं चल सका। मामले को लेकर बुधवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उन्होंने गांव के ही दो युवकों पर किशोर को गायब करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने थाना पुलिस को किशोर को जल्द तलाशने का निर्देश दिया। पुलिस किशोर की तलाश में जुट गई है।

भावनपुर गांव निवासी एक युवक ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पर प्रार्थनापत्र देते हुए बताया कि गांव का ही दो युवक बग्गी चलाने का काम करते है। एक सितंबर को अपने दोनों युवक उनके बेटे को मेडिकल के शेरगढ़ी एक कार्यक्रम में ले गए थे। परिजनों के मुताबिक शादी समारोह के बाद से किशोर वापस घर नहीं लौटा था। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला था। इसके बाद परिवार ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों में भी उसकी तलाश की, लेकिन किशोर का पता नहीं चल सका था। परिजनों ने युवकों से किशोर के बारे में जानकारी की थी। इस पर युवकों ने किशोर के घर पहुंचने की बात बताई थी। परिजनों को आशंका है कि युवकों ने ही किशोर को गायब किया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। एसएसपी ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए दो टीम लगा दी गई है। जल्द किशोर को तलाश लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed