{"_id":"6aa188ac26052131970c7fbf","slug":"the-entire-operation-was-carried-out-under-the-cover-of-darkness-police-are-scrutinizing-call-details-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105427-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रात के अंधेरे में चलता था पूरा खेल, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रात के अंधेरे में चलता था पूरा खेल, पुलिस खंगाल रही कॉल डिटेल
विज्ञापन
नकली सिगरेट फैक्टरी :
आठ माह से गांव में चल रही थी फैक्टरी, ग्रामीणों को भी नहीं लगी भनक
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। दूधली गांव में एक कॉलेज में करीब आठ माह से अवैध सिगरेट फैक्टरी संचालित हो रही थी, लेकिन इसकी भनक ग्रामीणों तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दिन के समय फैक्टरी परिसर में कंटेनर या अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं देखी। ग्रामीणों के मुताबिक, फैक्टरी में कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार सिगरेट को बाहर भेजने का काम मुख्य रूप से रात के समय किया जाता था।
बताया जा रहा है कि फैक्टरी संचालकों ने बेहद गोपनीय तरीके से पूरे नेटवर्क को संचालित किया। कच्चा माल कहां से आता था और तैयार सिगरेट किन ठिकानों तक पहुंचाई जाती थी, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आए संपर्कों और संभावित ठिकानों को भी पुलिस सत्यापित कर रही है।
इस मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि करने के साथ ही मामले में सामने आए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में लगी है पुलिस
पुलिस इस पूरे नेटवर्क का स्थानीय स्तर पर भी इनपुट जुटा रही है। जांच के दौरान सामने आए स्थानीय संपर्कों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जिन लोगों के नाम और नंबर जांच में सामने आए हैं, उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में थे और फैक्टरी संचालन तथा नकली सिगरेट की सप्लाई में किसकी भूमिका रही।-- -- -- -- -- --
विज्ञापन
आठ माह से गांव में चल रही थी फैक्टरी, ग्रामीणों को भी नहीं लगी भनक
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। दूधली गांव में एक कॉलेज में करीब आठ माह से अवैध सिगरेट फैक्टरी संचालित हो रही थी, लेकिन इसकी भनक ग्रामीणों तक नहीं पहुंची। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दिन के समय फैक्टरी परिसर में कंटेनर या अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं देखी। ग्रामीणों के मुताबिक, फैक्टरी में कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार सिगरेट को बाहर भेजने का काम मुख्य रूप से रात के समय किया जाता था।
बताया जा रहा है कि फैक्टरी संचालकों ने बेहद गोपनीय तरीके से पूरे नेटवर्क को संचालित किया। कच्चा माल कहां से आता था और तैयार सिगरेट किन ठिकानों तक पहुंचाई जाती थी, पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है। जांच में सामने आए संपर्कों और संभावित ठिकानों को भी पुलिस सत्यापित कर रही है।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, कई अहम तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस इन तथ्यों की पुष्टि करने के साथ ही मामले में सामने आए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों से जुड़े लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में लगी है पुलिस
पुलिस इस पूरे नेटवर्क का स्थानीय स्तर पर भी इनपुट जुटा रही है। जांच के दौरान सामने आए स्थानीय संपर्कों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। जिन लोगों के नाम और नंबर जांच में सामने आए हैं, उनकी गतिविधियों का सत्यापन किया जा रहा है।
एसपी देहात अभिजीत कुमार का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों की सीडीआर निकलवाकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस संबंधित नंबरों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में थे और फैक्टरी संचालन तथा नकली सिगरेट की सप्लाई में किसकी भूमिका रही।