{"_id":"58bef70e4f1c1b6d43dc5a0e","slug":"jile-mein-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ, उज्जैन की घटना के बाद जिले में अलर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ, उज्जैन की घटना के बाद जिले में अलर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। लखनऊ में आतंकियों से एटीएस की मुठभेड़ और मध्य प्रदेश के उज्जैन में ट्रेन में हुए विस्फोट के बाद शामली में भी पुलिस अलर्ट हो गई। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने संदिग्धों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया।
मंगलवार दोपहर लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में एटीएस टीम की आतंकियों से मुठभेड़ हुई। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के उज्जैन में ट्रेन में विस्फोट हुआ, जिसके बाद आला अफसरों ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी कर दिया था। शामली जिले में भी पुलिस अधिकारियों ने सतर्कता बरतने का आदेश जारी किया, जिसके बाद शामली कोतवाली पुलिस ने शहर के मुख्य चौराहों पर चेकिंग की। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने एसटी तिराहे पर यात्री वाहनों की चेकिंग की।
उधर, रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ टीम ने ट्रेनों के साथ ही रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेन में चेकिंग के दौरान एक युवक के पास से पुलिस को चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने उस युवक को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है।