फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jewelry recovered from the accused on remand

आरोपी को रिमांड पर लेकर जेवर बरामद

Sun, 05 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sun, 05 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Jewelry recovered from the accused on remand
arrested
थानाभवन। हसनपुर लुहारी में लकड़ी व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तथा उसकी निशानदेही पर कादरगढ़ के जंगल से डकैती के दौरान लूटे गए चांदी के आभूषण बरामद किए। 
विज्ञापन


थानाभवन क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी लकड़ी व्यापारी विनोद कुमार और उनके किराएदार वीर सिंह के घर में गत 12 जनवरी को बदमाशों ने डकैती डाली थी। पुलिस ने 17 जनवरी को डकैती का खुलासा कर कुछ चांदी के आभूषण, नगदी व रियाल आदि के साथ आरोपी आबिद, मुरसलीन, नफीस और अनीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पकडे़ गए बदमाशों से पूछताछ में आरोपियों ने डकैती में दो दर्जन साथियों के नाम भी पुलिस को बताये थे।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने 28 जनवरी को आरोपी कालू उर्फ शहजाद, खुर्शीद उर्फ गुडम, फरमान, मेहरबान, नकीम को लुहारी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। डकैती में नामजद मास्टर माइंड आरोपी नफीस सपाटा, शादाब उर्फ भीम, वसीम व इनाम लंगड़ा निवासी खालापार मुजफ्फरनगर अपने पुराने मुकदमों में जमानत तुड़वाकर जेल चले गए थे। इनमें से शादाब उर्फ भीम पुत्र अखलाक को थानाभवन पुलिस ने न्यायालय से अनुमति मिलने पर शनिवार को नौ घंटे की रिमांड पर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शादाब की निशानदेही पर पुलिस ने कादरगढ़ के जंगल में ग्याना माजरा- कादरगढ़ मार्ग पर बिरालसी पुल के मध्य एक झाड़ी से डकैती में लूटे गए सोने के पानी चढे़ 80 ग्राम चांदी के आभूषण करधनी व हथफूल पंचागला बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed