फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the event of a complaint a month old order

एसपी के आदेश पर गढ़ी पुख्ता थाना पुलिस ने एक माह पुरानी वारदात की रिपोर्ट दर्ज की

Thu, 20 Oct 2016 04:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 20 Oct 2016 04:37 PM IST
विज्ञापन
In the event of a complaint a month old order
- फोटो : demo pic
शामली। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस की संवेदनहीनता का नमूना सामने आया है। एक महीना पूर्व दलित परिवार पर हमला किया गया था। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की और पीड़ित को चक्कर कटवाती रही। अब पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


बुधवार को गांव कैल शिकारपुर निवासी प्रहलाद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। बताया कि कुछ लोग उसे गांव से भगाना चाहते हैं। आरोप है कि गत नौ सितंबर को आरोपी पक्ष ने उसके परिवार पर हमला बोल दिया। उसके बेटे अमरेश को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि गांव छोड़कर नहीं गए, तो जिंदा नहीं बचोगे। गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष को निर्देश दिया है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाए। उधर, कैराना कस्बा के मोहल्ला छड़ियान निवासी दिलशाद ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर कहा कि 22 मई को उसके पुत्र कामिल और कार चालक समीर का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद उससे दस लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। बाद में एक लाख रुपये लेकर उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलशाद का कहना है कि पुलिस ने उस मामले में आरोपियों के खिलाफ रंगदारी की धारा तो लगाई, लेकिन अपहरण की धारा नहीं लगाई। उसकी मांग है कि आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धारा में भी कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed