फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Illegal possession of graveyard

कब्रिस्तान पर अवैध कब्जा, नहीं मिली शव दफनाने की जगह  

Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Tue, 18 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal possession of graveyard
गांव हुरमजपुर में प्रदशर्न करते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : amar ujala
कांधला के गांव हुरमुजपुर में कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा होने से सोमवार को शव दफनाने के लिए स्थान नहीं मिला। लोगों ने हंगामा किया तो कुछ जिम्मेदार लोगों ने कब्जा हटवा कर शव दफनाने का स्थान बनाया। लोगों ने प्रशासन को जल्द से जल्द अवैध कब्जे हटवाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


गांव के बाहरी छोर पर कब्रिस्तान है। रिहान, महबूब, कयूम, रहबर, शाहिद आदि के अनुसार गांव के कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा कर पशुओं को बांधना और खाद के लिए गड्ढ़े बना लिए हैं। बार बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा है। सोमवार की सुबह गांव निवासी इनाम के बेटे की मौत होने पर जब कब्रिस्तान पहुंचे, लेकिन अवैध कब्जे के कारण शव दफनाने की जगह नहीं मिली। इस पर समाज के लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन


लोगों ने कहा कि अगर शीघ्र ही कब्रिस्तान की भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो गांव से पलायन करने को मजबूर हो जाएंगे। उधर, हंगामा की सूचना पर गांव के कुछ जिम्मेदार लोग वहां पहुंचे और कब्रिस्तान की भूमि से अतिक्रमण हटवाना शुरू कराया और कुछ हिस्सा खाली भी करा दिया। इसके बाद ही बालक का शव दफनाने के लिए कब्र तैयार कराई गई और शव सुपुर्द ए खाक किया गया।  इस दौरान शहजाद, फारूख, रिहान, सुलेमान, सादिक, इलियास, फैमीदा, सिराजुद्दीन, यासीन  और याकूब आदि लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed