पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी इकराम हांडा
बृहस्पतिवार को एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा के नेतृत्व में कैराना पुलिस ने बदमाशों की सूचना पर कैराना बाईपास पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। कैराना पुलिस ने कोतवाली से वांछित चल रहे बदमाश इकराम उर्फ हांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा दो अन्य बदमाशों के भी पकड़े जाने का शोर है है। सूत्रों की माने तो कैराना पुलिस ने कांधला क्षेत्र के एक गांव के शातिर बदमाश को पकड़ा है। उससे अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द पुलिस उसका भी खुलासा कर देगी। उधर, इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को भी हिरासत में ले लिया है।
कैराना पुलिस ने वांछित चल रहे 12 हजार के इनामी बदमाश इकराम हांडा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा अन्य बदमाशों की पकड़ के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है
-डा. अजयपाल शर्मा
एसपी शामली