फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   hrkhurani young victim of gang

जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ जवान

Fri, 04 Dec 2015 12:55 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Fri, 04 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
शामली। लापता शामली के टीचर कालोनी निवासी आईटीबीपी जवान को जहरखुरानी गिरोह ने निशाना बनाया। जवान दिल्ली से बेहोशी की हालत में मिला है। जवान के लापता होने की तहरीर परिजनों ने शामली जीआरपी थाने में दी, लेकिन उन्होंने सहारनपुर का मामला होने की बात कहते हुए परिजनों को वहां भेज दिया। इस मामले में सहारनपुर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


टीचर कालोनी निवासी रवि उत्तराखंड में आईटीबीपी में नौकरी करता है। पिछले दिनों वह छुट्टी लेकर घर आया था। यहां से एक दिसंबर को वह ड्यूटी पर जाने के लिए चला। परिजनों ने अगले दिन उसे फोन मिलाया, तो कोई संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिजनों ने उत्तराखंड पता किया, तो मालूम हुआ कि वह यहां नहीं पहुंचा है। इस मामले में परिजनों ने जीआरपी थाने में तहरीर दी, लेकिन सहारनपुर का मामला बताते हुए परिजनों को वहां भेज दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रवि बेहोशी की हालत में दिल्ली स्टेशन पर पड़ा मिला। वहां किसी परिचित ने उसे पहचान लिया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और उसे साथ ले आए। रवि ने बताया कि वह एक दिसंबर को सहारनपुर जाने के लिए शामली स्टेशन से ट्रेन में बैठा था। जब वह थानाभवन के निकट पहुंचा, तो उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटपाट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्ध बेहोशी की हालत में वह सहारनपुर स्टेशन पर पहुंचा, तो वहां अन्य यात्रियों ने उसे शामली के लिए ट्रेन में बैठा दिया। बेहोश होने के कारण वह दिल्ली पहुंच गया। यहां किसी परिचित ने उसे पहचान लिया। जीआरपी एसओ रंजन शर्मा ने बताया कि जवान के साथ लूटपाट की रिपोर्ट सहारनपुर में दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed