फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Houses featured on five bikes stolen recovered

मकान पर छापा, चोरी की पांच बाइक बरामद

Tue, 31 May 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली।
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली। Updated Tue, 31 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Houses featured on five bikes stolen recovered
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैराना। पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर चोरी की पांच बाइक बरामद की हैं। साथ ही साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


प्रेस वार्ता के दौरान सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे कोतवाली प्रभारी एमएस गिल द्वारा वांछितों की गिरफ्तारी और वाहनों की चेकिंग के लिए एसआई रविंद्र कुमार व एसआई रविंद्र सिंह को हमराहों के साथ लगाया गया था। इस दौरान टीम को सूचना मिली की भूरा जगनपुर पटरी के पास एक खाली पड़े मकान में चोरी की बाइक है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मकान में दबिश दी और वहां से दो हरियाणा नंबर व तीन यूपी नंबरों की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने मौके से शौकीन निवासी लड़वा थाना तितावी व तारीफ उर्फ काला निवासी गोगवान को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों चोरों ने उक्त बाइक यूपी व हरियाणा  से चुराई थी। पुलिस ने दोनों बाइक चोरों का चालान करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुष्कर्म के आरोपियों को जेल भेजा  
कैराना। क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरी बहनों के साथ बंद पड़े  मकान में दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। उधर पुलिस ने दोनों किशोरियों को मेडिकल कराया है। 


गांव में रविवार को दो चचेरी बहनों के साथ गांव के ही दो युवकों  मिर्जा गालिब व मेहरबान उर्फ  काला निवासी तीतरवाड़ा ने दुष्कर्म किया था। उन्हें लोगों ने मौके से पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उधर पुलिस ने सोमवार को दोनों किशोरियों को  मेडिकल के लिए भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed