{"_id":"587fb5304f1c1bda30effc59","slug":"history-was-arrested-family-members-and-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":" हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, परिजनों ने किया हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, परिजनों ने किया हंगामा
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 19 Jan 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले में न्यायालय से गैर हाजिर चल रहे हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।
पुलिस ने बुधवार सुबह दिल्ली रोड से मुखबिर की सूचना पर महताब पुत्र महबूब निवासी काजीवाड़ा को गिरफ्तार किया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महताब के खिलाफ पूर्व में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। उस मामले में महताब कोर्ट में पेशी पर नहीं जा रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ वारंट जारी हुआ था। महताब शामली कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके कब्जे से तमंचा भी बरामद हुआ। महताब को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
उधर, हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी की सूचना पर परिजन कोतवाली पहुंचे और हंगामा करते हुए पुलिस पर झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने मंगलवार रात नौ बजे शामली बस स्टैंड से मुखबिर की सूचना पर गुलफाम पुत्र शरीफ निवासी आजाद चौक शामली (हाल निवासी मस्जिद वाली गली खेड़ीकरमू) को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद होने का दावा किया है।