{"_id":"588f852f4f1c1b303de812d1","slug":"highway-par-bike-sawaron-ko-loota","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवारों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरठ-करनाल हाईवे पर बाइक सवारों को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
झिंझाना। करनाल से झिंझाना आ रहे दो युवकों के साथ आधा दर्जन बदमाशों ने हाईवे पर लूटपाट की और बंधक बनाकर उनको खेत में डालकर फरार हो गए। पुलिस चौकी पर शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को पीड़ितों ने झिंझाना थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
गांव कादरगढ़ थाना थानाभवन निवासी युवक विक्रांत अपने दोस्त रजत निवासी करनाल के साथ 27 जनवरी की शाम आठ बजे अपाचे बाइक से करनाल रोड से झिंझाना आ रहे थे। बिडौली पार करते ही खेतों से आए आधा दर्जन बदमाशों ने सड़क को अवरुद्ध कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनको हथियारों के दम पर आतंकित करते हुए उनसे 1500 रुपये नकद अपाचे बाइक, विक्रांत से कान में पहने सोने की बुरकी, गले की चेन, दो मोबाइल लूट लिए।
लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश दोनों युवकों को बांधकर सड़क किनारे गन्ने के खेत में डाल दिया। दो घंटे बाद बंधन मुक्त होकर अहमदगढ़ पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सोमवार को थाना झिंझाना पहुंचे पीड़ितों ने थाना प्रभारी अवनीश गौतम से मिलकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग कि है। थाना प्रभारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।