फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Help was sought by extortion

नौकर ने मांगी थी रंगदारी

Tue, 01 Dec 2015 01:10 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Tue, 01 Dec 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
कैराना। मिठाई व्यापारी से उसके नौकर ने ही कॉल करके 20 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार लिया है।
विज्ञापन


गत 27 नवंबर की शाम कस्बे के एक मिठाई व्यापारी के मोबाइल पर रंगदारी की कॉल आई थी। धमकी देने वाले ने 20 लाख रुपये मांगे थे और डिमांड पूरी न होने पर व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 28 नवंबर को फिर से धमकी भरी कॉल आई, जिस कारण व्यापारी के परिवार में दहशत फैल गई थी।

कोतवाली प्रभारी बीपी सिंह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद सर्विलांस के जरिये छानबीन कराई गई। जांच में पता चला कि जिस नंबर से धमकी दी गई, वह मोहल्ला गुंबद निवासी भूरा का है। भूरा कुछ समय पूर्व मिठाई व्यापारी के यहां नौकरी कर चुका है।
विज्ञापन


 सोमवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर मोबाइल फोन और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है। पुलिस का दावा है कि रंगदारी मांगने में भूरा के कुछ साथी भी शामिल हैं। साथियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed