फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   muzaffarpur kanti goat dispute centering contractor santosh kumar sah murder knife attack

बिहार न्यूज: चार इंच गहरा घाव... सीने के पास चाकू मारा, बकरी के विवाद में ठेकेदार की हत्या

Mon, 21 Sep 2026 07:47 AM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो Updated Mon, 21 Sep 2026 07:47 AM IST
सार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र के छपरा धर्मपुर यदु गांव में धान के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि पड़ोसी पक्ष के दो भाइयों ने चाकू से हमला कर 40 वर्षीय संतोष कुमार साह की हत्या कर दी।

विज्ञापन
muzaffarpur kanti goat dispute centering contractor santosh kumar sah murder knife attack
ठेकेदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम धान के खेत में बकरी चले जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि विवाद के दौरान दो भाइयों ने चाकू से हमला कर 40 वर्षीय संतोष कुमार साह की हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे संतोष के छोटे भाई राजू साह और उनकी नाबालिग बेटी भी घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन

बकरी खेत में गई तो शुरू हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम संतोष कुमार साह की बकरी अचानक पड़ोसी के धान के खेत में चली गई थी। बकरी के खेत में जाने को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोग नाराज हो गए। देखते ही देखते कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया।बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पहले एक महिला के साथ अभद्रता और मारपीट की गई। इसके बाद दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच भी कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में हिंसक झड़प शुरू हो गई।

विज्ञापन

घर से चाकू लेकर पहुंचे आरोपी, संतोष पर हमला

परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी पक्ष के दोनों भाई घर से चाकू लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों ने संतोष कुमार साह पर हमला कर दिया। चाकू लगने के बाद संतोष मौके पर ही गिर गए। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उनके छोटे भाई राजू साह और उनकी नाबालिग बेटी भी घायल हो गईं। हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गंभीर रूप से घायल संतोष को आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीने में करीब चार इंच गहरा घाव

डॉक्टरों के मुताबिक, संतोष के सीने में दिल के पास करीब चार इंच गहरा घाव था। अत्यधिक खून निकलने की वजह से उनकी मौत हुई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।मृतक संतोष कुमार साह की उम्र करीब 40 वर्ष थी। वह राजमिस्त्री का काम करते थे और सेन्ट्रिंग के ठेकेदार भी थे।

हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना मिलने पर कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिम-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि कांटी थाना क्षेत्र में संतोष कुमार नामक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या की गई है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल को प्रिजर्व कर जांच की जा रही है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed