{"_id":"587bc3494f1c1b332defe968","slug":"harun-another-accused-in-the-murder-case-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हारुण हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हारुण हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अरेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। एक सप्ताह पूर्व ग्राम मलकपुर में लेनदेन के विवाद को लेकर की गई हारुण की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी एक आरोपी जेल जा चुका है।
आठ दिन पूर्व मलकपुर निवासी हारुण को फोन पर घर से बुलाकर मलकपुर के जंगल में छुरा घोंपकर हत्या कर दी थी। सात जनवरी को उसका जंगल में शव मिला था। पुत्र शोएब ने कोतवाली में अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। चार दिन पूर्व पुलिस ने हारुण की हत्या के मामले में मलकपुर निवासी पप्पू को गिरफ्तार कर चालान कर दिया था।
पुलिस के अनुसार हारुण, पप्पू, उसका भाई राजू निवासी मलकपुर और राशिद निवासी गंदराऊ तथा दो अन्य स्मैक पीने के आदी थे। हत्या की रात सभी ने नशा किया और पैसों के लेनदेन पर हारुण से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद आरोपियों ने उसकी छुरा घोंपकर हत्या कर दी थी। रविवार को हारुण की हत्या के दूसरे आरोपी शमीम निवासी मौहम्मदपुर राई को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया।