फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Grazing to the death of 50 people

50 लोगों को छूकर निकल गई मौत

Wed, 16 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Wed, 16 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Grazing to the death of 50 people
थानाभवन (शामली)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर थानाभवन क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया। देहरादून जा रही हरियाणा रोडवेज की बस सामने से आ रहे ट्रक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार दिलाने के बाद गंतव्य की ओर रवाना किया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन



हरियाणा रोडवेज की बस एचआर 67 ए 8846 को चालक धर्मपाल पानीपत से सवारियां बैठाकर देहरादून जा रहा था। बस जब थानाभवन क्षेत्र में दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर हरड़ फतेहपुर मुरली के पास पहुंची, तो सामने से  तीव्र गति से आते ट्रक को बचाने के प्रयास में बस ड्राइवर का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खाई में पलट गई।
विज्ञापन


बस पलटने पर यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण तथा राहगीर मौके पर पहुंचे। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को  थानाभवन स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों में अंजू पत्नी राजकुमार निवासी पानीपत को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में महेंद्री पत्नी बलवीर, महरचंद पुत्र जग्गन, किरण पत्नी प्रेम पानीपत रहमान पुत्र महरबान अली, राजकुमार, नरेश, प्रविंद्र, विकास, मोहित और तुषार घायल हो गए। हादसे की बाबत कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए थे।


बस में फंसे यात्री चीख-पुकार कर रहे थे। बस का दरवाजा नीचे दब चुका था। इसके चलते स्थानीय लोगों के सहयोग से बस के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला जा सका था। बस में करीब 50 यात्री थे। सभी यात्री हादसे को लेकर दहशत में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed