{"_id":"5736196a4f1c1b5779919b7d","slug":"godkr-servant-killed-with-knives-in-restaurant","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट में चाकुओं से गोदकर नौकर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट में चाकुओं से गोदकर नौकर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 13 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पानीपत रोड स्थित रेस्टोरेंट पर रात में नौकरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर एक नौकर की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद तीनों आरोपी नौकर फरार हो गए। सुबह वारदात का पता लगने पर रेस्टोरेंट मालिक ने पुलिस को सूचना दी। इस मामले में रेस्टोरेंट मालिक की तहरीर पर तीनों आरोपी नौकरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
पानीपत रोड पर कैराना के जहानपुरा निवासी साबिर का रेस्टोरेंट है। जिस पर इलाहाबाद निवासी राहुल, नवीन व राजू निवासी नेपाल तथा बबलू निवासी कोटला उत्तराखंड काम करते थे। बृहस्पतिवार की रात उनका बबलू के साथ किसी बात पर झगड़ा हो गया। जिस पर उन्होंने बबलू की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।
रात में ही तीनों सामान समेटकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह पांच बजे रेस्टोरेंट मालिक साबिर जब नौकरों को काम के लिए जगाने उनके कमरे में पहुंचा, तो वहां पर बबलू का खून से लथपथ शव पड़ा था। साबिर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रेस्टोरेंट मालिक साबिर ने कोतवाली में आरोपी नौकर राहुल, नवीन तथा राजू के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी एमएस गिल ने बताया कि बबलू व तीनों आरोपी नौकरों के बीच रात में झगड़ा हुआ था। जिस पर तीनों ने मिलकर बबलू की हत्या कर दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
आरोपी राहुल बीकॉम का छात्र
बबलू की हत्या करके भागने वाला राहुल बीकॉम का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने जब आरोपी राहुल के घर का नंबर लेकर उसके परिजनों से साधारण तरीके से बात की, तो उन्होंने बताया कि वह बीकॉम का छात्र है तथा घर से भाग गया था। जिसके बाद से वह रेस्टोरेंट पर नौकरी कर रहा था।
परिजनों की नहीं कोई जानकारी
मृतक बबलू के परिजनों के बारे में रेस्टोरेंट मालिक को भी पूरी जानकारी नहीं थी। पुलिस ने उसके गांव कोटला का इंटरनेट के माध्यम से पता लगाया और वहां के थाना प्रभारी को जानकारी दी। जिसके बाद उन्होंने उसके परिजनों को सूचना भिजवाई।
दो अन्य को नहीं पता लगी घटना
दरअसल, बबलू की हत्या के बाद आरोपी तीनों नौकर राहुल, नवीन व राजू गायब मिले, जबकि दो अन्य नौकर दूसरे कमरे में सो रहे थे। पुलिस उक्त दोनों नौकरों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस इस पड़ताल में है कि यदि यहां पर वारदात हुई है, तो इन दो नौकरों को कैसे घटना के बारे में पता नहीं लग सका।