फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Give six lakh rupees, otherwise empty shop

छह लाख रुपये दे, नहीं तो खाली कर दे दुकान

Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 03 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Give six lakh rupees, otherwise empty shop
क्राइम
कैराना। जिस गुंडागर्दी के चलते कैराना से पलायन हुआ और जिसे मुद्दा बनाकर भयमुक्त माहौल बनाने का वायदा कर भाजपा आज सूबे में राज कर रही है, कैराना में यह दावा खोखला साबित हो रहा है। कैराना की सालों पुरानी मशहूर चाट की दुकान संचालक को एक नेताजी ने धमकी दे डाली।
विज्ञापन


नेताजी पूर्व में कैराना विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। पीड़ित दुकानदार ने सीओ कैराना को तहरीर देते हुए जान माल की सुरक्षा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


मोहल्ला सरावज्ञान निवासी आकाश कश्यप ने सीओ को तहरीर देते हुए अवगत कराया कि उसकी जोड़ियां कुआं पर जम्मल चाट भंडार के नाम से दुकान है। उसके पिता ने सालों पूर्व यह दुकान किराए पर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब से वह अपनी उसमें चाट की दुकान उसमें किए हुए है। बाद में किराए विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था, जिसका फैसला उसके पक्ष में आ गया। आरोप है कि अब कैराना का एक नेता जो पूर्व में कैराना से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है धमकी दे रहा है तथा छह लाख रुपये मांग रहा है। आरोपी धमकी दे रहा है कि यदि छह लाख रुपये नहीं दिए तो दुकान का सारा सामान बाहर फेंक दिया जाएगा। सीओ भूषण वर्मा ने सीओ ने जांच करा कर
कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed