{"_id":"5810f8724f1c1bcf75bc42f4","slug":"give-protection-money-to-the-house-of-the-former-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने पर पूर्व प्रधान के घर फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने पर पूर्व प्रधान के घर फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
कांधला। पांच लाख रुपये रंगदारी न देने पर बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग कर दी। पीड़ित ने दो नामजद सहित और कुछ अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव भभीसा निवासी ऋषिपाल सिंह पुत्र गजे सिंह गांव के पूर्व प्रधान हैं। मंगलवार रात गांव का ही आशु उर्फ ढक्कन और सौरभ उर्फ टोल्ली अपने कई साथियों के साथ पूर्व प्रधान के घर के बाहर जमा हो गए। उन्होंने दरवाजा खुलवाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर ऋषिपाल ने मकान की छत पर जाकर बाहर गली में झांका, तो उक्त लोगों ने पांच लाख रुपये मांगते हुए उस पर फायरिंग कर दी।
गोली चलने पर पूर्व प्रधान मकान की छत पर ही गिर गया। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि रुपये न देने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने उक्त लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल का कहना है कि रात में पूर्व प्रधान के घर पर फायरिंग की सूचना मिली थी, लेकिन अब तहरीर में रंगदारी का आरोप भी लगाया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश हो रही है।