{"_id":"56e9b7e24f1c1bec768b46e0","slug":"girls-burnt","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा करंट, दो युवतियां झुलसीं ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में दौड़ा करंट, दो युवतियां झुलसीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 17 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। गांव दुल्लाखेड़ी में एलटी लाइन पर 11 हजारी लाइन का तार गिर गया। जिससे घरों में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। इस दौरान दो युवती करंट की चपेट में आकर झुलस गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार को गांव दुल्लाखेड़ी में जाने वाली बिजली की लाइन पर 11 हजारी लाइन का तार गिर गया। जिससे घरों में तेज करंट दौड़ गया। घरों में रखे विद्युत उपकरणों में करंट दौड़ गया और करीब एक दर्जन घरों के फ्रिज, वाशिंग मशीन, टीवी आदि फुंक गए।
इस दौरान टीवी देखने के लिए जयकुमार की पुत्री पूजा ने स्विच दबाया, तो वह करंट की चपेट में आकर झुलस गई। इसके अलावा पिंकी पुत्री सतपाल भी मशीन चलाते समय करंट की चपेट में आकर झुलस गई। दोनों लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें से पूजा को नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि जर्जर लाइन होने के कारण यह हादसा हुआ है। पहले भी लाइन बदलवाने की मांग को लेकर कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।