{"_id":"58b324044f1c1bc056831242","slug":"gher-mein-jaa-rahe-yuvak-ki-goli-markar-hatya","type":"story","status":"publish","title_hn":"घेर में जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घेर में जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
शामली के गांव लिलौन में हत्या के बाद जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। लिलौन में अपने घेर में जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में पूछताछ शुरू कर दी। घटना की वजह दो परिवारों चल रही रंजिश बताई जा रही है। देर रात एएसपी अनिल कुमार झा मौके पर पहुंचे और परिजनों से वार्ता की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
परिजनों की ओर से तहरीर देने की तैयारी चल रही थी। गांव लिलौन निवासी अंशुल उर्फ बिट्टू पुत्र हरबीर (35) रविवार शाम करीब पौने आठ बजे घर से खाना खाने के बाद घेर के लिए निकला था। बताया जाता है कि रास्ते में चार युवकों ने उसको घेर लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। गगोली की आवाज सुनकर मौके पर परिजन आ गए।
सरेशाम गांव में हत्या की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से उसकी पूछताछ शुरू कर दी। उधर, परिजन हमलावरों की गिरफ्तारी पर अड़ गए और शव को उठने का विरोध करने लगे। रात में एएसपी के समझाने पर ग्रामीणा शांत हुए।