फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Get hold of the house of the accused, the disclosure statement

आरोपी काे घर से पकड़कर लाने के एलान से हड़कंप

Sun, 09 Oct 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 09 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
Get hold of the house of the accused, the disclosure statement
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
बाबरी/शामली। जिस तरह दादरी के बिसाहड़ा में गोवंश काटने के बाद आरोपी अखलाख को भीड़ ने मार दिया था, वैसे ही हालात शनिवार को बाबरी में भी पैदा हो गए थे। 

 भीड़ बेकाबू होकर नारेबाजी और हंगामा प्रदर्शन कर रही थी। कुछ युवकों ने तो आरोपी के घर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर लाने का ऐलान भी कर दिया था, लेकिन जिम्मेदार लोगों ने उन्हें रोक लिया। यदि भीड़ आपा खो देती, तो बाबरी में दूसरा बिसाहड़ा बन जाता। 
विज्ञापन


दहशत में बंद रहा बाजार 
चोरी कर गोवंश मारने को लेकर बाबरी में शनिवार को तनाव व्याप्त हो गया। दहशत के कारण बाबरी का बाजार दिनभर बंद रहा। व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश चंद गर्ग और अन्य व्यापारी भी आंदोलनकारियों के साथ दिन भर बाबरी थाने पर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के घर के बाहर पुलिस का पहरा ः घटना की सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर हड़कंप मच गया। बाबरी थाना पुलिस के अलावा आदर्श मंडी और थानाभवन थानाध्यक्ष को भी पुलिस बल के साथ मौके पर भेज दिया गया था। बाबरी में आरोपी हसीन के मकान के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

दिन भर पुलिस उसके मकान पर तैनात रही, ताकि भीड़ उसके मकान में ना घुसने पाए। सीओ थानाभवन आनंद वर्मा ने थानाध्यक्ष को           निर्देश दिया कि सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। 

नहीं पहुंचा कोई उच्चाधिकारी 
बाबरी में गोकशी को लेकर दिनभर तनाव रहा। इसके बावजूद पुलिस या प्रशासनिक स्तर पर कोई भी वरिष्ठ अधिकारी बाबरी नहीं पहुंचा। कई थानों की पुलिस तो बाबरी पहुंच गई, मगर पीएसी नहीं बुलाई गई।  देर रात तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। 

गोवंश के अवशेष मिलने पर रोष 
कांधला। गांव घसौली में शनिवार शाम मृत गोवंश के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को देेनेे के साथ ही हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को दी ।

गांव में पिछले कई माह से लगातार गांव में घूम रहे गोवंश दिन प्रतिदिन कम हो रहे हैं । शनिवार को मृत गोवंश के अवशेष गांव के बाहर मिलने से लोगों का गुस्सा फूूट पडा । कुछ देर में ही सूचना गांव में चारो ओर फैल गई । लोगों के जमा होने की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई । गांव के लोगों ने हिन्दू संगठन के लोगों को सूचना देने के साथ ही गांव में इस प्रकरण को लेकर पंचायत करने का निर्णय लिया है।

पुलिस की लापरवाही से बढ़ रहे मामले
शामली।  बाबरी में गोवंश की हत्या होने के बाद बवाल तो टल गया, मगर इस तरह की घटनाएं बड़ा रूप धारण कर सकती हैं। पूर्व में भी गोवंश तस्करी को लेकर बवाल हो चुके हैं।


ऐसे मामलों पर पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने और घटना की सूचना मिलने पर त्वरित घटनास्थल पर पहुंचने की जरूरत है। दो महीना पूर्व चौसाना क्षेत्र के खोड़समा में करनाल से गोवंश से लादकर लाए गए ट्रक को ग्रामीणों की भीड़ ने पकड़ लिया था, जिसके बाद ट्रक को आग के हवाले कर दिया गया था। उससे दो महीना पूर्व भी गोवंश लदा ट्रक पकड़ा गया था। इसके अलावा जलालाबाद में गौवंश की हत्या को लेकर हंगामा हो चुका है। कैराना, कांधला और झिंझाना में अक्सर गौवंश तस्करी के मामले पूर्व में पकड़े जा चुके हैं। इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed