{"_id":"5a2836074f1c1b8b688b7027","slug":"gangrape-together-with-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप किया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति ने भाई के साथ मिलकर पत्नी से गैंगरेप किया
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कैराना में नशे की लत पूरी करने के लिए भाई ने अपनी पत्नी को दूसरे भाई को सौंप दिया। यहीं नहीं, आरोपी ने भाई के साथ मायके में जाकर भी उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी का निकाह आठ माह पूर्व झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उसका दामाद स्मैक पीने का आदी है। छह माह पूर्व उसके दामाद ने स्मैक पीने के लिए अपने भाई से रुपये मांगे और अपनी पत्नी को उसे सौंप दिया था। पत्नी को चुप रहने की धमकी दी। विवाहिता डर के कारण सब सहती रही। मगर, एक माह पूर्व विवाहिता ने अपनी मां को सारी बात बता दी। इसके बाद मायके पक्ष के लोग विवाहिता को अपने घर ले आए थे। मंगलवार की रात विवाहिता के परिजन गांव भूरा में रिश्तेदारी में बीमार का पता लेने चले गए। आरोप है कि रात नौ बजे उसका दामाद अपने भाई और एक अन्य साथी के साथ उनके घर पर आया। उसके बेटे ने आवाज पहचान कर दरवाजा खोल दिया। घर में घुसकर अज्ञात युवक ने उसके बेटे को दबोच लिया जबकि दामाद ने अपने भाई के साथ मिलकर विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बुधवार की सुबह तीनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन