फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of assaulting liquor shop employees and robbing Rs 3.53 lakh

Gurugram News: शराब ठेके के कर्मचारियों से मारपीट, 3.53 लाख रुपये लूटने का आरोप

Thu, 22 Oct 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting liquor shop employees and robbing Rs 3.53 lakh
हथीन।
विज्ञापन

बहीन थाना क्षेत्र के गांव अंधोप में शराब ठेके के कर्मचारियों के साथ मारपीट कर 3 लाख 53 हजार 780 रुपये लूटने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है, लेकिन नकदी लूटने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।


बहीन थाना प्रभारी रतनपाल सिंह चौहान के अनुसार, शराब ठेके का संचालन करने वाली फर्म के इंचार्ज प्रवीण उर्फ बबलू निवासी गोपालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे वह अपने सहयोगी अनूप कुमार निवासी तूमसरा के साथ अंधोप स्थित ठेके पर नकदी लेने गया था। आरोप है कि वहां अंधोप निवासी रोहतास उर्फ कल्लू, महेश, कुलदीप और तीन अन्य लोगों ने वाहनों से उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनसे 10 से 15 हजार रुपये मांगे। प्रवीण ने उन्हें ठेके के मालिक से बात करने के लिए कहा तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की। इसमें प्रवीण को चोटें आई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed