फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Found mini kamela in the house

घर में चलता मिला मिनी कमेला

Tue, 20 Feb 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Tue, 20 Feb 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Found  mini kamela in the house
गढ़ीपुख्ता में घटनास्थल से बरामद उपकरण। - फोटो : अमर उजाला
शामली के गढ़ीपुख्ता में पुलिस के छापे में कस्बे के एक मकान में स्लाटर हाउस चलता मिला। छापे के दौरान घटनास्थल पर गोवंश कटान किया जा रहा था। पुलिस ने गोकशी के आरोपी में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन फरार हो गए। मौके से पुलिस ने चार गोवंश को मुक्त कराने के साथ ही वहां मिली पशुओं की हड्डियों का परीक्षण कराने के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
गढीपुख्ता थाना प्रभारी ओमप्रकाश को मुखबिर से कस्बे के मोहल्ला रैदासपुरी में शहजाद के मकान में गोकशी किए जाने जाने की सूचना मिली। सूचना पर गढ़ीपुख्ता पुलिस मंगलवार की दोपहर शहजाद के मकान को घेर लिया। पुलिस को देखकर वहां से शहजाद सहित तीन लोग फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तीन लोग मेहरबान, बशीर और ताबिस को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मकान की तलाशी ली तो वहां एक कमरे में एक पशु के पैर बांधकर उसको काटने की तैयारी की गई थी। पुलिस ने इसके साथ ही वहां से तीन और गोवंश को मुक्त कराया। पुलिस ने गोकशी के उपकरण जब्त कर लिए। मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां एक कमरे में हड्डियों का ढेर मिला। पुलिस ने हड्डियों का नमूना लेकर पशु चिकित्सालय के यहां डॉक्टरों के पास जांच कराने के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापामारी की गई, जहां से चार गोवंश को जिंदा मुक्त कराया गया है। साथ ही वहां मिली पशुओं की हड्डियों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थानाभवन से लेकर कैराना में फैला गोकशी का जाल शामली में कई स्थानों पर गोकशी की जाती है। योगी सरकार के आने के बाद शुरू में इस कार्य पर रोक लगी थी। अवैध रूप से पशु कटान करने वालों के खिलाफ ही पुलिस ने कई मुकदमे हर थाने में दर्ज कराए थे, जिसके बाद अवैध पशु कटान भी बंद हो गया था। इसमें गोकशी पर तो पूरी तरह अंकुश लग गया था, लेकिन समय के साथ पुलिस ढीली पड़ी और दोबारा गोकशी धंधा शुरू हो गया। कैराना और यमुना खादर में गोकशी बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके अलावा थानाभवन में भी करीब एक माह पूर्व गोकशी पकड़ी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed