फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Forgot absconding accused police

फरार आरोपियों को भूल गई पुलिस

Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली Updated Sun, 24 Apr 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
शामली। गांव बलवा में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर चल रही खुली बैठक में हुए बवाल के फरार आरोपियों को पुलिस भूल गई है। इस मामले में एक पक्ष के केवल दो ही आरोपी गिरफ्तार हो सके। जबकि शेष अन्य दोनों पक्षों के करीब दो दर्जन से अधिक आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

 

11 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में राशन की दुकान के आवंटन को लेकर चल रही खुली बैठक में बवाल हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग हुई। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। मामले में नाथीराम पक्ष की ओर से प्रधान के पति कुलबीर पुत्र पूर्णदास, सोनू उर्फ संदीप, अनिल, विकास पुत्र रामदास, नरेश पुत्र टिक्का, अरविंद पुत्र करण सिंह, विनोद पुत्र कलम सिंह, जीशांत पुत्र इसाक के खिलाफ लूटपाट व जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने संदीप व अनिल को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अन्य आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ सके हैं।  

विज्ञापन

 

प्रधान के पति पक्ष ने भी तहरीर दी, लेकिन उनकी रिपोर्ट घटना के नौ दिन 20 अप्रैल को दर्ज हुई। इसमें प्रधान के पति के पिता दासी की ओर से नाथीराम, अजीत, अरविंद, राज सिंह, उधल समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई, लेकिन घटना के बाद से अब तक दो आरोपियों को छोड़कर अन्य गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed