{"_id":"58e53ba04f1c1bd5655b3e01","slug":"forced-merchant-to-flee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलायन के लिए व्यापारी मजबूर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलायन के लिए व्यापारी मजबूर
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
getway
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। सूबे में सत्ता बदल गई, लेकिन व्यवस्था अभी नहीं बदली। पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल तीन बार रंगदारी की रकम दे चुका है। फिर से उसे धमकी मिल गई। पीड़ित व्यापारी बेहद घबराया हुआ है। खौफ के कारण व्यापारी पलायन करने की सोच रहा है। बच्चों का दाखिला भी दूसरे राज्यों में कराने की तैयारी में जुटा है। व्यापारी ने कहा कि इंसाफ नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री के दरबार में पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाऊंगा।
कंपकंपाते हाथ, हकलाती जुबान और व्यापारी के चेहरे पर दहशत का भाव साफ नजर आ रहा था। पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल ने बताया कि आरोपी संजय संगल पूर्व में तीन बार उनसे रंगदारी की रकम वसूल चुका है। रंगदारी कुख्यात संजीव जीवा के नाम पर वसूली गई थी। पूर्व में जब प्रदेश में सपा की सरकार थी, तब वह संजय संगल के खिलाफ आवाज नहीं उठा सके थे।
अब प्रदेश में भाजपा की सरकार है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुंडों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया है, जिससे उनका हौसला बढ़ा और संजय संगल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। इस कारण वह और उनका परिवार भयभीत है। आलोक का कहना है कि उनकी बेटी पहले ही दिल्ली में पढ़ रही है। अब वह अपने बेटे को भी दूसरे राज्य में ही पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
आलोक कंसल का कहना है कि पूर्व में उन्होंने प्लास्टिक गिलास बनाने की फैक्ट्री साझेदारी में लगाई थी। रंगदारी की रकम अदा करने के चक्कर में वह साझेदारी भी टूट गई।
जेल में मुलाकात का खंगालना होगा रिकार्ड
शामली। व्यापारी आलोक कंसल को दिसंबर 2015 में भी 10 लाख रंगदारी की मांगी गई थी। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक तब आरोपी संजय संगल ने मैनपुरी जेल में बंद एक बदमाश से मुलाकात कराकर मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी ली थी।
यह बात आलोक ने पुलिस को भी बताई है, लेकिन उसका कोई साक्ष्य नहीं दिया गया है।
नहीं मिली व्यापारी को सुरक्षा
शामली। रंगदारी मांगने के आरोपी संजय संगल का कनेक्शन कुख्यात बदमाश संजीव जीवा से बताया जाता है, जिसके चलते पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल की जान को खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद पुलिस ने पीड़ित व्यापारी को सुरक्षा प्रदान करने पर अभी विचार नहीं किया है।
पलायन नहीं होने देंगे : हुकुम सिंह
कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि शामली के व्यापारी आलोक कंसल से रंगदारी मांगने के मामले में उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से बात की थी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा था। उनका कहना है कि रंगदारी मांगने वाला कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। रंगदारी की धमकी के कारण किसी व्यापारी का पलायन नहीं होने देंगें तथा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
व्यापारी बोला, खतरे में है परिवार की जिंदगी
शामली। किराना व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस अभी तक आरोपी संजय संगल को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, पीड़ित व्यापारी का आरोप है कि आरोपी संजय शहर में खुला घूम रहा है, जिसके चलते उसे और उसके परिवार को जान का खतरा भी बना हुआ है। वहीं, पुलिस ने पीड़ित व्यापारी का बयान दर्ज किया, जिसमें व्यापारी ने तहरीर में लगाए आरोपों को दोहराया है।
कमला कालोनी निवासी आलोक कंसल ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर नया बाजार नाला रोड निवासी संजय संगल उर्फ संजय बिड़ोली के खिलाफ दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद केस की विवेचना शुरू कर दी है। इसी के चलते बुधवार को पुलिस ने रेलवे रोड पर नवीन गर्ग एडवोकेट के ऑफिस पर पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल से बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित आलोक कंसल ने संजय संगल पर उन आरोपों को दोहराया है।
व्यापारी ने कहा कि संजय संगल ने उससे दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी और डिमांड पूरी न होने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी शहर में खुलेआम घूम रहा है। बुधवार सुबह भी उसे हनुमान रोड और कोतवाली के आसपास ही घूमते हुए देखा, बावजूद इसके पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि विवेचना गंभीरता से की जा रही है।