फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   firing on the excise police

आबकारी-पुलिस पर फायरिंग कर माफिया को छुड़ाया

Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
firing on the excise police
फूंकी गई आबकारी टीम की बाइक। - फोटो : अमर उजाला
शामली के थानाभवन क्षेत्र के गांव देवीपुरा में शराब माफिया को पकड़ने गई आबकारी टीम और पुलिस पर शराब माफिया ने हमला कर दिया। हमलावरों ने फायरिंग करते हुए माफिया को छुड़वा लिया और आबकारी के सिपाही की बाइक को आग के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने माफिया को खदेड़ा। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर करीब 3.30 बजे आबकारी टीम के इंस्पेक्टर जनेश्वर कुमार त्रिपाठी आबकारी पुलिस के साथ गांव देवीपुरा में कच्ची शराब बिकने की सूचना पर माफिया को पकड़ने के लिए  स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। इस दौरान आबकारी ने माफिया और उसके पुत्र को पकड़ लिया। इसी दौरान भीड़ ने महिलाओं की आड़ में आबकारी टीम और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। भीड़ के बीच से कुछ युवकों ने आबकारी और पुलिस पर फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया। भीड़ ने आबकारी सिपाही की बाइक में आग लगा दी और माफिया और उसके पुत्र को छुड़ा लिया। हमले में आबकारी टीम के इंस्पेक्टर दिनेश्वर कुमार त्रिपाठी, सिपाही मोहित व पंकज, सिपाही श्रीकांत को चोटें आई। आबकारी और पुलिस पर हमला करने की सूचना पर जिला पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई थानों की फोर्स को मौके पर भेजा गया, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो गए। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


आबकारी और पुलिस शराब माफिया को पकड़ने के लिए गई, कुछ लोगों ने महिलाओं की आड़ में फायरिंग करते हुए दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया और आबकारी सिपाही की बाइक में आग लगा दी। मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्णपाल सिंह
थानाध्यक्ष थानाभवन
--------------
हमारी टीम गांव में शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंची थी और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, लेकिन शराब माफिया के साथियों वन उनकी महिलाओं ने आबकारी व पुलिस पर हमला कर बाइक में आग लगा दी और दोनों आरोपियों को छुड़ा लिया
-राकेश बहादुर सिंह
जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed