फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   firing against loot

लूट के विरोध में गोली मारी

Fri, 24 Jun 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 24 Jun 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
firing against loot
अपराध - फोटो : अमर उजाला
शामली में  खंद्रावली के निकट चार बदमाशों ने बाइक सवार दो युवकों से लूट का प्रयास किया । विरोध किए जाने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल  को गंभीर अवस्था में शामली के निजि चिकित्सालय में उपचार के  लिए भर्ती कराया गया, जहां  से उसे रेफर कर दिया गया। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है ।
विज्ञापन


बुधवार शाम के समय कस्बे मोहल्ला खैल निवासी इसरार अपने साथी फुरकान के साथ बाइक पर सवार होकर शामली गया था। वहां से काम समाप्त करने के बाद देर शाम दोनों युवक वापस कस्बे में आ रहे थे। बताया जाता है कि जैसे दोनों खंद्रावली के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए चार बदमाशों ने उनको रोकते हुए उनके साथ लूट का प्रयास किया। 
विज्ञापन


इन लोगों  का विरोध किया गया तो बदमाशों ने युवकों पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली लगने से इसरार गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद मारने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित के साथी ने मामले की सूचना पुलिस तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत के उसे मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया गया। मामले में थाना प्रभारी साहब सिंह का कहना है कि वारदात के बारे में जानकारी मिली है जांच पडताल के बाद उचित कार्रवाई की जायेगी ।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed