{"_id":"59bad4254f1c1b28688b49b1","slug":"farmer-s-killing-in-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में किसान की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 15 Sep 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गांव शेखुपुरा में खेत पर गए किसान की हत्या कर दी गई। आशंका जताई गई है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। मुजफ्फरनगर से डॉग स्क्वॉड बुलाकर मौके पर छानबीन कराई गई, लेकिन हत्यारोपियों का सुराग नहीं मिल पाया।
गांव शेखूपुरा निवासी वीरेंद्र (30) पुत्र नारायण सिंह बुधवार रात फसलों की सिंचाई करने साइकिल से खेत पर गया था। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे तक भी वीरेंद्र घर नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद खेत पर पहुंचकर परिजनों ने उसको तलाश किया। वीरेंद्र की साइकिल गन्ने के खेत के करीब खड़ी मिली।
काफी तलाश करने के बाद करीब सात बजे वीरेंद्र का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। वीरेंद्र के चेहरे पर ही उसका अंगोछा पड़ा था। आशंका है कि उसी अंगोछे से वीरेंद्र का गला घोंटा गया। वीरेंद्र का शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई तथा सूचना मिलने पर आदर्श मंडी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों की मांग पर पुलिस ने मुजफ्फरनगर से डॉग स्क्वॉड भी बुलवाया और घटनास्थल पर छानबीन कराई।
विज्ञापन
फिर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वीरेंद्र के भाई सुरेंद्र की ओर से अज्ञात में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदर्श मंडी थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि वीरेंद्र के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का सही कारण स्पष्ट होगा।
वहीं, किसान वीरेंद्र की हत्या को लेकर पुलिस फिलहाल उलझी हुई है। एक तो परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है, तो मौके पर ऐसा कोई सुराग नहीं मिल सका, जिससे हत्याभियुक्तों का पता चल सके। पुलिस मान रही है कि हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।