फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Farhat's arrest upset family

फरहत की गिरफ्तारी से परेशान परिजन

Wed, 02 Nov 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Wed, 02 Nov 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Farhat's arrest upset family
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। जासूसी मामले में कैराना के फरहत खान की गिरफ्तारी से उसके परिजन परेशान हैं। परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा कि फरहत जासूसी कर रहा था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 29 अक्तूबर को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कैराना के मोहल्ला बेदोवाला निवासी फरहत खान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया। फरहत खान राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम का निजी सचिव रहा है। फरहत की गिरफ्तारी को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक दिल्ली पुलिस ने एक बार भी कैराना में आकर मामले की छानबीन नहीं की। बुधवार को भी चर्चा रही कि दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम आई, लेकिन उसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

स्थानीय स्तर पर पुलिस अधिकारियों से भी दिल्ली पुलिस ने संपर्क नहीं किया। उधर, फरहत के परिजन पहले से ही कह रहे हैं कि फरहत जासूसी नहीं कर सकता। उसके भाई मुर्शरत का कहना है कि हमें नहीं मालूम कि दिल्ली पुलिस ने किस आधार पर फरहत को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


जुलाई से फेसबुक से दूरी 
शामली। फरहत खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सांसद मुनव्वर सलीम के आर्टिकल और विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों की कवरेज के फोटो पोस्ट किए।
साथ ही मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़ी कवरेज भी वह फेसबुक पर पोस्ट करता था। कैराना में अपराध के मामलों पर भी फरहत कमेंट करता रहता था। हालांकि दो जुलाई के बाद फरहत खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर किसी तरह की पोस्ट नहीं डाली। खास बात यह है कि फेसबुक पर सक्रिय रहने वाला फरहत दो जुलाई के बाद शांत क्यों हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed