फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eunuchs gone sticks in

किन्नरों में चले लाठी-डंडे

Sat, 25 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 25 Feb 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Eunuchs gone sticks in
Fight
कैराना। एक दूसरे के क्षेत्र में बधाई लेने के विवाद में किन्नरों के बीच लाठी डंडे चल गए। जिसमें दो किन्नर घायल हो गए। बाद में घायल किन्नरों ने कोतवाली में दूसरे पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

मोहल्ला दरबारखुर्द रेतावाला निवासी किन्नर बबली ने बताया कि शुक्रवार सुबह छह बजे वह अपनी साथी के साथ घर पर थी। इसी दौरान आधा दर्जन किन्नर कार से आए और लाठी डंडे लेकर घर में घुस गए हमलावरों ने उसके तथा उसकी साथी के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


शोर मचाने पर लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि घायल किन्नरों का मेडिकल कराने के साथ ही किन्नर बबली की तहरीर पर इकराम उर्फ नागिन निवासी झिंझाना, इंतजार उर्फ रूबी व सरफराज उर्फ बोबी निवासीगण मोहल्ला छड़ियान, राहत, फिरासत उर्फ रेशमा निवासी टपराना व बुद्धू निवासी दिल्ली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने गन्नों से लदा ट्रक पकड़ा ः मोरना। अवैध रूप से गन्ना ले जा रहे ट्रक को एसडीएम ने गांव बेहड़ा में पकड़ करके ककरौली पुलिस को सौंप दिया।मोरना क्षेत्र में चल रहे दर्जनों अवैध गन्ना केन्द्रों द्वारा बड़ी मात्रा में गन्ना खरीद कर दूसरे मिलों को भेजा जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम उमेशचंद मिश्रा ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से गन्ना भरकर ले जा रहे ट्रक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। 


पुलिस ने चालक मेंहदी हसन पुत्र छोटे हुसैन व साथी बिलाल पुत्र अबरार तथा नसीम पुत्र शमीम निवासीगण मुरादाबाद और अब्दुल वहाब पुत्र मेहरबान निवासी गांव चौरावाला को भी ट्रक के साथ हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed