{"_id":"4bd542b24a39233c00a1e5a9e65188d3","slug":"entered-the-house-of-a-girl-gang-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से गैंगरेप
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 16 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति तथा प्रधान के पति सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है।
महिला के पति को एक दिन पूर्व ही जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पीड़ित महिला ने एक दिन पूर्व एसपी शामली को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति, प्रधान के पति के अलावा तीन अन्य लोगों ने 10 फरवरी की रात घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया।
एसपी शामली के आदेश पर झिंझाना थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया। इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने झिंझाना पुलिस से साठगांठ करके उसके पति को 13 फरवरी में जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कराकर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।