{"_id":"57c481e74f1c1bbe762cb193","slug":"entered-the-house-of-a-girl-gang","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर महिला से गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Tue, 30 Aug 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। घर में घुसकर महिला से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व आरोपियों का पीड़िता पक्ष से विवाद हुआ था। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
कस्बा कैराना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने सोमवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों से मोहल्ले का ही एक युवक उस पर बुरी नजर रख रहा था। रविवार रात पति काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था। आरोप है कि देर रात करीब 2 बजे उक्त युवक अपने एक साथी को लेकर उसके मकान की दीवार फांदकर अंदर घुस आया।
दोनों आरोपियों ने मारपीट की तथा तमंचा दिखाकर उससे गैंगरेप किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व आरोपियों के साथ झगडे़ की बात भी प्रकाश में आयी है।
विज्ञापन
आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
कैराना। मूकबधिर युवती दुष्कर्म कर अश्लील क्लिप बनाने और निकाह करने का झांसा देकर गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक और उसके माता-पिता के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा में एक मूक-बधिर युवती के साथ पड़ोस का युवक धमकी देकर एक साल तक दुराचार करता रहा। पीड़िता की अश्लील क्लिप बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर डराता रहा। बाद में युवती को दो माह का गर्भ होने पर युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के माता-पिता से कहा तो उन्होंने निकाह का झांसा देकर युवती का जबरदस्ती गर्भपात करा दिया। बाद में अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने की धमकी देते हुए पीड़ित परिवार को चुप रहने को कहा।
युवती की मां ने रविवार को ही कोतवाली में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी इरफान और गर्भपात कराने तथा धमकी देने के आरोपी इरफान के पिता इंतियाज अहमद तथा मां परवीन निवासी मोहल्ला बेगमपुरा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को डाक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया जा रहा है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।