{"_id":"56fae1584f1c1b3448f00947","slug":"entered-the-house-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर हमला बोला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर हमला बोला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 30 Mar 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
शामली के मोहल्ला कलंदरशाह में संघर्ष के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शामली। मकान के विवाद को लेकर मोहल्ला कलंदरशाह में हमलावरों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
मोहल्ला कलंदरशाह निवासी मेहरबान ने दो शादियां कर रखी हैं। उसकी एक पत्नी सायरा अपनी मां शकीला के साथ मोहल्ले में ही रहती है। जबकि दूसरी पत्नी बराबर के मकान में रहती है। जिसके चलते दोनों पक्षों के बीच मकान का विवाद चल रहा है। पहले भी करीब छह माह पूर्व दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चल रहे गए थे।
मंगलवार को मकान के विवाद में ही दूसरे पक्ष के इमराना, फरमान, उस्मान, फुरकान आदि लाठी डंडे लेकर शकीला के घर में घुस आए और उन पर हमला बोल दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने शकीला व उसकी बेटी सायरा पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। घटना से मौहल्ले में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस को देख हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।