फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Employees break off beaten bikes

कर्मचारियों को पीटा बाइकें तोड़ डाली

Sun, 28 May 2017 12:40 AM IST
शाामली, अमर उजाला ब्यूरो
शाामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 28 May 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
Employees break off beaten bikes
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
शामली/बाबरी। बिजलीघर से शटडाउन होने की जानकारी लेने पहुंचे तीन लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। बिजलीघर में खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की तथा फायरिंग करते हुए फरार हो गए। एसएसओ की ओर से थाने मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


बाबरी क्षेत्र के गांव कुरमाली बिजलीघर पर शुक्रवार की रात एसएसओ अजीत कुमार ड्यूटी पर था। आरोप है कि कुरमाली निवासी कुलदीप अपने दो साथियों के साथ बिजलीघर में घुस आया और शटडाउन का कारण पूछने लगा।
विज्ञापन


एसएसओ ने बताया कि लाइन में फाल्ट है, इसके चलते लाइन चेक की जा रही है, थोड़ी देर में बिजली चालू कर दी जाएगी। आरोप है कि इसी बात पर आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान लाइनमैन रामबीर ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके सिर में धार-धार हथियार मार दिया, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद आरोपियों ने बिजलीघर में खड़ी कर्मचारियों की बाइक में तोड़फोड़ की और फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। 
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुलदीप समेत तीन लोगों पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed