{"_id":"8945d7b25e93186554cfd22fa35a6aad","slug":"election-went-wrong-the-officer-shall-be-responsible-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में गड़बड़ी हुई, तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव में गड़बड़ी हुई, तो अधिकारी जिम्मेदार होंगे
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा ग्राम प्रधान- पंचायत सदस्य के चुनाव को चुनौती के रूप में लें। चुनाव शांति पूर्ण और निष्पक्ष कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। कोई भी गड़बड़ी होने न दें। गड़बड़ी होने पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
सोमवार को कलक्ट्रेट में मंडलायुक्त महेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने प्रधान- पंचायत सदस्य के चुनाव की तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव में सतर्कता बरते। एसडीएम- सीओ से कहा कि वह थाना स्तर पर सभी ग्राम प्रधान उम्मीदवार की बैठक लेकर फीड बैक लिया जाए। अति संवेदन और संवेदन शील मतदान केंद्रों पर ज्यादा से ज्यादा फोर्स व मोबाइल पार्टी लगाई जाए। घटना होने पर समय से मौके पुलिस पहुंच सके।
उन्होंने कहा ग्राम प्रधानी का चुनाव अधिक महत्वपूर्ण है। गांव में आपस की रंजिश सामने आने से अधिक संवेदन शील हो जाता है। सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को हिदायत दी कि मतदान केंद्रों पर जाकर व्यवस्थाओं को चेक कर कमियों को ठीक कराए।
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने एसपी विजय भूषण से पुलिस फोर्स की जानकारी ली है। इसमें एसपी विजय भूषण, एडीएम भरत पांडे, एएसपी वीके मिश्र, एसडीएम श्याम अवध चौहान, अवधेश कुमार, रामअवतार गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ललित कुमार, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल आदि रहे।
डीएम के आदेश में हुई गलती
शामली। तीसरे चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टी की रवानगी चार दिसंबर के स्थान पर चार नवंबर हो गया है, जिससे मतदान कार्मिकों में भ्रम की स्थिति बन गई। प्रधान-पंचायत सदस्य के तीसरे चरण में कांधला और शामली ब्लाक में मतदान पांच दिसबर को होना है। पोलिंग पार्टी चार दिसंबर को ब्लाक मुख्यालय से रवाना होंगी। डीएम ओपी वर्मा के आदेश से पोलिंग पार्टी रवाना होने के लिए चार दिसंबर के स्थान पर चार नवंबर अंकित हो गया है। 17 नवंबर का यह आदेश कांधला ब्लाक में पोलिंग पार्टी संख्या 50173 के मतदान अधिकारी प्रथम नलकूप खंड के देशपाल राठी को प्राप्त हुआ।