{"_id":"57aa29514f1c1b0445ee474e","slug":"el-asesinato-de-la-toma-hermano","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी के भाई को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी के भाई को गोली मारी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। मुजफ्फरनगर जेल में बंद अपने भाई से मुलाकात कर लौट रहे युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया। वारदात थानाभवन क्षेत्र में हरड फतेहपुर - सोंता मार्ग पर हुई। घायल युवक को शामली के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला प्रेम प्रसंग में निकाह से जुड़ा हुआ है।
थानाभवन के गांव सोन्ता रसूलपुर निवासी जाकिर पुत्र मंजूर ने दो वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के चलते गांव की ही एक युवती से निकाह कर लिया था। इस शादी से युवती के परिजन खुश नहीं थे। इसके चलते युवती के भाई गुलफाम ने गोली मारकर जाकिर की हत्या कर दी थी। तभी से गुलफाम मुजफ्फरनगर जेल में बन्द है।
घटना के बाद से ही दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। उधर, मंगलवार को अकरम पुत्र कुरबान निवासी सोन्ता रसूलपुर जिला जेल में बंद अपने भाई गुलफाम से मुलाकात करने के लिए गया था। शाम को वह अपने गांव लौट रहा था। आरोप है कि जब वह हरड फतेहपुर गांव से गांव सोन्ता रसूलपुर पैदल जा रहा था, तो रास्ते में मिले जाकिर के भाई ताहिर, शहजाद पुत्रगण मंजूर और एक अज्ञात व्यक्ति ने अकरम पर गोलियां बरसा दीं। दो गोली लगने पर अकरम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
गोलियोें की आवाज सुनकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अकरम को उठाकर शामली के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा रहा। थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष से कोई तहरीर नहीं आयी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
रिश्तेदारी में आए युवकों पर फायरिंग
थानाभवन । रिश्तेदारी में आए दो लोगों को आधा दर्जन लोगों ने गोली मार कर घायल कर दिया। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छ: आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया। घटना काे लेकर पुलिस संदेह जता रही है।
थानाभवन के मोहल्ला कस्सावान निवासी जमशेद पुत्र दोसा कुरैशी के यहां उनके रिश्तेदार शामली के काजीवाड़ा निवासी यूसुफ पुत्र बशीर व फैजल पुत्र तहसीम मिलने के लिए आए हुए थे। आरोप है कि रात्रि में लगभग साढे़ दस बजे जब वह गाड़ी से उतरकर जमशेद के घर की ओर आ रहे थे तो पीछे एक लाल कार में सवार छ: आरोपी मौके पर पहुंचे तथा यूसुफ व फैजल पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों पर फायरिंग भी की। दोनों लोग घायल हो गये।
आरोपी मौके से फरार हो गये। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत के चलते घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उधर क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह व थाना प्रभारी नीरज सिंह ने मामले की जांच की। पुलिस ने घायल यूसुफ के भाई खुर्शीद पुत्र बशीर की तहरीर पर नामजद आरोपी नवाब पुत्र मुरादी, सलीम पुत्र शमीम, हाजी तन्ना पुत्र समीम, तहसीम पुत्र समीम, नाटा पुत्र यासीन, बल्ला पुत्र मुन्नु के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है। क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच चल रही है मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।