{"_id":"591361954f1c1b7a04850fd8","slug":"eight-bike-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर दबोचा, चोरी की आठ बाइक बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन चोर दबोचा, चोरी की आठ बाइक बरामद
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना। पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी करके लाई गईं आठ मोटर साइकिलें बरामद की हैं।
कैराना कोतवाली में प्रेसवार्ता के दौरान सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर खुरगान रोड गंदराऊ मोड़ के पास वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की।
दो बाइकों पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया, तो एक युवक अपनी बाइक गिराकर खेतों के रास्ते फरार हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़ा गया आरोपी महबूब कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर का रहने वाला है, जबकि फरार हुआ उसका साथी शैमून भी इसी गांव का है।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने महबूब की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की अन्य तीन बाइकें तथा शैमून के घर से भी तीन बाइकें बरामद कीं। महबूब ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उन दोनों ने आठ मोटर साइकिलों को गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली क्षेत्र से चोरी किया है। वहीं, दोपहर बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी महबूब को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।