फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Suspicious death of an elderly woman in Raigarh; murder suspected; police have detained the husband and are qu

रायगढ़: बुजुर्ग महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका; पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 08:23 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: रायगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2026 08:23 PM IST
सार

जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
 

विज्ञापन
Suspicious death of an elderly woman in Raigarh; murder suspected; police have detained the husband and are qu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार,  जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूपा निवासी बुजुर्ग पति-पत्नी के बीच आज सुबह किसी बात को लेकर अचानक विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान मारपीट की स्थिति निर्मित हो जाने के बाद महिला के सिर में तखत लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन


जिसके बाद बुजुर्ग महिला को परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है। जिसके बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला की मौत की खबर मिलते ही पुसौर पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंचकर महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed