{"_id":"6acba3975daa0632c50ed885","slug":"bullet-motorcycle-crashes-into-divider-one-dead-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-155257-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: डिवाइडर से टकराई बुलेट, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: डिवाइडर से टकराई बुलेट, एक की मौत
विज्ञापन
- रघुनाथ मॉल के सामने हुआ हादसा, सगा भाई अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
- दोनों भाई रुड़की से आ रहे थे हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादराबाद। हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर रघुनाथ मॉल के सामने शनिवार रात एक बुलेट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि उसका सगा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, कनखल निवासी युवराज (33) अपने भाई स्वराज (28) के साथ शनिवार रात बुलेट से रुड़की से हरिद्वार की ओर आ रहे थे। रघुनाथ मॉल के सामने पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने युवराज को मृत घोषित कर दिया, जबकि स्वराज का उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक छा गया। क्षेत्राधिकारी देवव्रत जोशी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जांच की जा रही है।