फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Eaten poison, condition serious

खाया जहर, हालत गंभीर

Fri, 07 Apr 2017 12:32 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
शामली, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Eaten poison, condition serious
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में बृहस्पतिवार को नया मोड़ आ गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तनाव में आकर आरोपी संजय संगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया है। सूचना पर शामली कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। 
विज्ञापन


शामली के कमला कॉलोनी निवासी व्यापारी आलोक कंसल ने सोमवार को नाला रोड नया बाजार निवासी संजय संगल के खिलाफ रंगदारी मांगने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद से कोतवाली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में लगी है। पुलिस ने बुधवार को पीड़ित व्यापारी आलोक कंसल का बयान भी दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में आलोक कंसल ने तहरीर में संजय संगल पर लगाए आरोपों को दोहराया था।   वहीं, बृहस्पतिवार को शाम करीब पांच बजे संजय संगल को उसके परिजनों ने बेहोशी की हालत में कैराना रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। सूचना पर शामली कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने संजय संगल को मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि संजय बेहोशी की हालत के कारण यह नहीं बता सका कि उसने क्या खाया है। हो सकता है कि नींद की गोलियां खाई हो या फिर कोई जहरीला पदार्थ खाया हो। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि संजय को मेरठ रेफर कर दिया है। अभी मालूम नहीं चल सका है कि उसने क्या खाया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसकी जांच की जाएगी। 


रंगदारी मामले की विवेचना जारी
व्यापारी आलोक कंसल से रंगदारी मांगने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस विवेचना करने में लगी हुई है। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में संजय संगल पर रंगदारी मांगने का आरोप तो लगाया, लेकिन रंगदारी मांगने के संबंध में पुलिस को साक्ष्य पेश नहीं किया है। इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज होने के दो दिन बाद भी पुलिस ने आरोपी संजय संगल को गिरफ्तार नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed