{"_id":"5c0032b9bdec22416c13defa","slug":"east-subprime-s-neck-sands-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व उपप्रधान की गर्दन रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व उपप्रधान की गर्दन रेतकर हत्या
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के पेलखा गांव के पूर्व उपप्रधान की बृहस्पतिवार को गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव खेत में पड़ा मिला। रात में परिजनों ने अज्ञात में तहरीर दी है। पेलखा गांव निवासी योगेंद्र सिंह (50) कुछ साल पूर्व गांव के पूर्व उपप्रधान रह चुके हैं। योगेंद्र के बड़े बेटे डिंपल के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे योगेंद्र का बड़ा बेटा डिंपल उन्हें अपनी बाइक से खेत पर छोड़कर आया था। इसके बाद वो किसी काम से शामली चला गया।
छोटा बेटा निपेंद्र सुबह 10 बजे उनका खाना लेकर खेत पर गया लेकिन योगेंद्र खेत पर नहीं मिले इसके बाद वो भी वापस घर चला गया। डिंपल के अनुसार देर शाम जब वो घर लौटा तो पता चला कि पिताजी अभी तक घर नहीं लौटे तो उन्होंने अपने चाचा ओर गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश शुरू की।
परिजनों के अनुसार उन्होंने खेत में जाकर देेेखा तो नाली के पास खून नजर आया। अंदर जाकर देखा तो उसके पिता का शव पड़ा था। गर्दन को धारदार हथियार से रेता गया था। सिर में भी चोट लगी थी। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सैकड़ों ग्रामीण खेत पर जमा हो गए। सूचना पर गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खेत में जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
एसपी अजय कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास खेत में जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बृहस्पतिवार रात डिंपल ने अज्ञात में तहरीर पुलिस को दे दी थी। योगेंद्र के परिवार में उसका बड़ा बेटा डिंपल रेलवे में दिल्ली में तैनात है। छोटा बेटा दिपेंद्र भी नौकरी करता है।