{"_id":"58f3b9134f1c1be55c470b87","slug":"during-the-meeting-two-parties-assaulted-stampede","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट, भगदड़ मची ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैठक के दौरान दो पक्षों में मारपीट, भगदड़ मची
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। एलम में चेयरमैन के चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे प्रत्याशी की बैठक में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है।
नगर निकाय के चुनाव जल्द ही आने वाले हैं। इसी के चलते प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारियां कर रहे हैं। इसी के चलते प्रत्याशी प्रदीप कुमार ने कस्बेवासियों की एक बैठक सुभाषनगर स्थित अपने आवास पर बुला रखी थी। बैठक के दौरान किसी बात को लेकर सभासद इलियास और सपा नगराध्यक्ष मुमताज के बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इलियास ने अपने परिवार के कई अन्य लोगों के साथ मिलकर मुमताज और उसके साथी नफीस पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
बैठक के बीच में मारपीट होने से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। दूसरे पक्ष के लोगों के आने से पूर्व ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने अपना चिकित्सा परीक्षण कराने के बाद चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
शराबी युवकों ने चिकित्सक को पीटा
कांधला। गांव भभीसा में नशे की हालत में कई लोगों ने निजी चिकित्सक के क्लीनिक में घुसकर उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी। शोर शराबा होने पर होने पर आरोपी चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव कुरालसी निवासी जमालुद्दीन क्षेत्र के गांव भभीसा में निजी चिकित्सक है। शनिवार शाम चिकित्सक गांव के ही हंरेंद्र सिंह और कई अन्य लोगों के साथ अपने क्लीनिक पर बैठे हुए थे। इसी बीच गांव का ही एक युवक कई अन्य साथियों के साथ शराब के नशे में धुत होकर क्लीनिक पर पहुंचा।
युवक ने अपने साथियों साथ मिलकर क्लीनिक पर बैठे चिकित्सक जमालुद्दीन को पीटना शुरू कर दिया। जिसमें चिकित्सक घायल हो गया। क्लीनिक पर बैठे लोगों के शोर मचाने पर आरोपी चिकित्सक को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।