{"_id":"5cf95f10bdec2207594b28dd","slug":"drunk-man-kills-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में युवक ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, वर्दी फाड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नशे में युवक ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, वर्दी फाड़ी
Fri, 07 Jun 2019 12:14 AM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। नशे में युवक ने गाड़ी वाला चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। आरोप है कि युवक ने चेकपोस्ट में रखी कुर्सी आदि सामान में तोड़फोड़ की और वाहनों पर पथराव कर दिया। करीब एक घंटे तक चले उत्पात के बाद वाहन चालकों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार शाम लगभग छह बजे करनाल हाईवे स्थित गाड़ीवाला चौराहे पर शामली निवासी सरदार परमजीत सिंह पहुंचे। नशे की हालत में उसने पहले गाड़ीवाला चौराहे स्थित पुलिस चेकपोस्ट में घुसकर कुर्सी सहित अन्य सामान तोड़ दिया। चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मी मदनपाल ने जब उसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर वर्दी तक फाड़ दी।
इसके बाद आरोपी ने बीच सड़क में पहुंचकर शामली की ओर से आ रहे वाहनों पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। वाहन चालकों ने अपने वाहनों को रोककर उत्पात मचा रहे सरदार को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर थाना झिंझाना भिजवाया। करीब एक घंटे तक चलते उत्पात के दौरान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि पकड़ा गए आरोपी ने अपना नाम परमजीत सिंह निवासी शामली बताया है। उसने कोई नशा किया हुआ है। जिस कारण वह अपने होश हवास में नहीं है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। होश में आने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।