{"_id":"5803ca2a4f1c1bd8752922a8","slug":"district-badr-was-half-dead-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाबदर को पुलिस ने कर दिया अधमरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिलाबदर को पुलिस ने कर दिया अधमरा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी निवासी एक जिला बदर पर पुलिस का कहर टूट पड़ा। आरोप है कि पुलिस ने उसको अवैध रूप से उठाया तथा उसके बाद छोड़ने के नाम पर रुपये की मांग की। रुपये नहीं दिए तो पुलिस ने उसको जमकर पीटा और फरार हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए एएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की है।
बाबरी थानाक्षेत्र के गांव खेड़ी पट्टी निवासी मिंटू पुत्र जगवीर के खिलाफ पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के चलते जिला बदर की कार्रवाई कर रखी है। आरोप है कि शनिवार रात पुलिस कर्मियों ने उसे हिरासत में ले लिया और चौकी पर ले आए। परिजनों को इसकी सूचना दे दी। जिसके बाद परिजन चौकी पर पहुंचे।
आरोप है कि इस दौरान दरोगा ने मिंटू को छोड़ने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे। परिजन रुपये नहीं होने की बात कहते हुए वापस आ गए। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने मिंटू को खूब पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद पुलिसकर्मी उसको रविवार सुबह पांच बजे घर के बाहर फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। रविवार की दोपहर ग्रामीणों ने इंसाफ तथा आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए सीओ सिटी आफिस पर एएसपी से मुलाकात की। एएसपी ने मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। यदि मामला सत्य है तो कार्रवाई की जाएगी।
मामला संज्ञान में है, जांच कराई जाएगी। जो पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। - अनिल कुमार झा, एएसपी